रामगढ़: बाम्बोली पीएचसी भगवान भरोसे, महीनों से बिना डॉक्टर चल रहा अस्पताल, कंपाउंडर और एएनएम के सहारे हो रहा इलाज
Ramgarh, Alwar | Jun 30, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत बाम्बोली गांव का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिछले कई महीनों से बिना स्थायी डॉक्टर के संचालित हो रहा है। करीब 10 हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने से उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा।