देहरादून: नमामि गंगे शमशान घाट को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने सरकार पर उठाए सवाल
नमामि गंगे शमशान घाट को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि स्वजनों नातेदारों के दाह संस्कार के बाद स्नान करने के लिए दूसरे घाट जाने के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ रहा है हालांकि अवैध खनन होने के कारण गंगा घाट का पानी रोका गया है सरकार अवैध खनन करने वाले खनन माफिया के साथ मिली हुई है।