देहरादून: घंटाघर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
देहरादून में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम में आरटीओ देहरादून शैलेश तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया है। साथ ही हेलमेट पहनने और वाहन को ओवर स्पीड में ना चलाने की अपील की है।