देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक ली, दिए निर्देश
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को निकाय चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने के लिए जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं।