बागपत: गुफा मंदिर बागपत के सामने रोंग साइड आ रहे बुलडोजर से बारात की बस की हुई टक्कर, हादसे में दर्जन भर बाराती घायल
Baghpat, Bagpat | May 11, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र गौरीपुर निवासी किसान रविंद्र ने सोमवार की सुबह करीब छह बजे बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के सामने बारात की बस की रोंग साइड से आ रहे बुलडोजर से टक्कर हो गई। हादसे में दर्जनों बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया।