करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।राज्य स्वास्थ्य समिति ने पुरस्कार स्वरूप 10 लाख रुपए दिए।मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा इस संबंध में परिणाम जारी किए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिकांत कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मियों एवं आम जनों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।