मिर्ज़ापुर: लखनऊ में कोचिंग में आग लगने की घटना को लेकर नगर क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी की प्रशासन ने की जांच
बताते चले की सोमवार की रात लगभग 11:00 बजे जांच के दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर आकाश और वाइब्रेट कोचिंग इंस्टिट्यूट और चार डिजिटल लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से बंद कराया। रमई पट्टी स्थित ब्राइब्रेट क्लासेस में भी जांच की गई जहां खामियां पाई जाने पर संचालन रोक दिया गया इसके अलावा। संचालित चार डिजिटल लाइब्रेरी पर भी प्रशासन की नजर गई जिसे बन्द कराया गया।