हैदरगढ़: दौलतपुर गांव में ट्रैक्टर निकालने पर हुआ विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 6 से ज्यादा लोग घायल
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके और गाली-गलौज की। इस मारपीट में दोनों तरफ के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए।