गोरखपुर: धोखाधड़ी कर जमीन बैनामा कराने के गवन करने के आरोपी एक अभियुक्त को खोराबार पुलिस ने जंगल सिकरी से किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक खोराबार के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा, थाना खोराबार पर पंजीकृत मुकदमा में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम शैलेंद्र पासवान है, वह जंगल सिकरी थाना खोराबार का रहने वाला है। उसके ऊपर आरोप है कि उसने वादी मुकदमा को चेक दिया, जमीन बैनामा के लिए लेकिन चेक बाउंस हो गया उसके बाद वादी ने मुकदमा दर्ज कराया।