गोरखपुर: नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त ने आइजीआरएससी से जुड़े मामलों के मद्देनजर जोनल अधिकारियों के साथ की मीटिंग
नगर निगम से जुड़े हुए शिकायत और सुझाव के मामले में आने वाले आईजीआरएस को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के लिए आज नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि आईजीआरएस किसी भी कीमत पर लंबित नहीं होना चाहिए अगर लंबित आईजीआरएस का मामला सामने आया तो संबंधित लिपिक पर कार्रवाई होगी।