गोरखपुर: फर्जी चेक देकर जमीन का बैनामा कराने वाले आरोपी को खोराबार पुलिस ने जंगल सिकरी से किया गिरफ्तार
खोराबार पुलिस ने एक आरोपों शैलेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया है। जो फर्जी चेक के जरिए से जमीन का बैनामा करा लेता था। इसने एक व्यक्ति की जमीन का बैनामा कराया और उसे चेक दिया बाद में चेक को जब खाते में लगाया गया तो पता चला कि आरोपी के खाते में पैसा ही नहीं है। खोराबार पुलिस ने आज इसे जंगल सिकरी से गिरफ्तार किया है।