सोनीपत: डीसीआरयूएसटी मुरथल के ‘रिदम’ कार्यक्रम में बवाल, सुरक्षाकर्मियों और युवकों के बीच लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल
सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (DCRUST) में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रिदम’ के दौरान सुरक्षा कर्मियों और युवकों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चल पड़े और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सामने आए वीडियो में गार्ड रूम के अंदर युवकों और गार्डों को एक-दूसरे पर डंडों से हमला करते देखा गया