फतेहपुर: बिंदकी के फरीदपुर में संदिग्ध अवस्था में किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, किशोरी की हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
फरीदपुर गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को सोमवार की दोपहर मां ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर बिन्दकी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर