शंभूगंज: शंभूगंज पुलिस ने चोरी की चार बाइक और एक कार के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
शंभूगंज पुलिस ने चोरी की चार बाइक और एक कार बरामद कर लिया है। उक्त बरामदगी पुलिस ने पकड़े गए दो युवक के निशान देही पर की है। शंभूगंज थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बताया कि इस मामले में शंभूगंज से चोरी हुई एंबुलेंस का ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और हुटर भी बरामद कर लिया गया है। गाड़ी की बरामतगी के लिए छापेमारी जारी है।