शामली: छुरे लेकर घूम रहे शामली जिले के कैडी गांव के दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 27, 2026 बुधवार शाम 5 बजे शामली जिले के थाना बाबरी से पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव कैडी निवासी शक्ति और दुष्यंत नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवकों के कब्जे से तलाशी में दो अदद छुरे बरामद हुए हैं। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।