इटवा: सिद्धार्थनगर में मां कालरात्रि की पूजा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जमावड़ा
सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार में नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा और आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर पंचायत द्वारा दुर्गा पूजा पंडालों की खास सजावट की गई थी। भक्तों ने परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए मां की स्तुति की।