जुलाना: किलाजफरगढ़ गांव के राजकीय वरि. मा। स्कूल से इनवर्टर, बैटरी व स्मार्ट बोर्ड हुआ चोरी, जुलाना थाने में अज्ञात पर केस दर्ज
Julana, Jind | Feb 14, 2024 किलाजफरगढ़ गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से एक इनवर्टर,दो बैटरी व स्मार्ट बोर्ड चोरी हो गया। इसकी शिकायत गत दिवस स्कूल की प्राचार्य ने जुलाना थाना पुलिस को दी है।आज बुधवार को पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि जुलाना थाना पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।