झालरापाटन: झालावाड़ में पूर्व पार्षद का अवैध निर्माण ध्वस्त, तालाब की जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर
झालावाड़ में नगर परिषद के पूर्व पार्षद नरेंद्र सिंह राजावत के अवैध निर्माण को शनिवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने हरी नगर कॉलोनी में यह कार्रवाई की है। सुबह 6 बजे पुलिस प्रशासन और नगर परिषद के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ हरी नगर कॉलोनी पहुंचे। यहां पूर्व पार्षद राजावत के मकान के अवैध हिस्से को बुलडोजर से तोड़ा गया।