शाहजहांपुर: सड़क हादसे के बाद हंगामा, पुलिसकर्मियों ने हाथों से कार हटाकर खुलवाया जाम, वीडियो हुआ वायरल
शाहजहाँपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक अंशुल पांडेय (निवासी रूजवारी) की दर्दनाक मौत हो गई। अंशुल अपनी बहन को छोड़ने आया था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत क