पीरटांड: फतेहपुर गांव के पास बराकर नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
पीरटांड थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गाँव के नजदीक बराकर नदी में शनिवार को 10 बजे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में तैरते हुए शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पीरटांड पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा।