प्रखंड संसाधन केंद्र पीरटांड़ में सोमवार को 12 बजे प्रखंड स्तरीय कुकिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इस कुकिंग कंपीटिशन में पीरटांड़ के विभिन्न संकुलों से चयनित रसोईया लोगों के दल ने भाग लिया। इसमें विद्यालय के मेन्यू के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यंजन रसोईया के दलों ने बनाया।