धनवार: बेटियों ने मैट्रिक परीक्षा में बाजी मारी, लहराया परचम
धनवार प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का परिणाम बेहद शानदार रहा। अलग-अलग विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। गुरुकुल शिक्षालय की छात्रा खुशी वर्णवाल पिता अजय कुमार वर्णवाल ग्राम कोलडीहा, घोड्थम्भा ने 96.60 प्रतिशत कुल 483 अंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन की है।