कटिहार: डीआरएम कार्यालय में सीनियर डीपीओ के तानाशाही रवैया के खिलाफ रेलवे मजदूर यूनियन ने किया घेराव व प्रदर्शन
सीनियर डीपीओ अतुल मिश्रा के तानाशाही रवैया से एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन काफी परेशान थे। इसी दौरान यूनियन के संयोजक संजय गोस्वामी के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सीनियर डीपीओ के कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया। मौके एडीआरएम चौधरी विजय कुमार ने उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया।