कटिहार: चंद्रकला गार्डन में तीन दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन, आनंद मार्ग की ओर से किया गया था सेमिनार
आनंद मार्ग की ओर से तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन 2 फरवरी से किया गया था। चंद्रकला गार्डन में आयोजित सेमिनार में बड़ी संख्या में आनंद मार्ग से जुड़े लोग मौजूद थे। 4 फरवरी की शाम इस सेमिनार का समापन कर दिया गया। सेमिनार के माध्यम से आनंद मार्ग के आचार्य के द्वारा प्रवचन दिया गया। कटिहार सहित अलग-अलग जिलों से लोग बड़ी संख्या में सेमिनार में भाग लेने पहुंचे थे।