कटिहार: कटिहार सदर प्रखंड में 2 करोड़ रुपए के लागत से बनने वाले पुल व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद व विधायक ने किया
सदर प्रखंड के बड़ी मझेली से गोविंदपुर चौक भाया खोड़वा होते हुए लगभग 2 करोड़ की लागत से तीन बॉक्स पुल व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बनने वाली इस पुल व सड़क का शिलान्यास सांसद दुलाल चंद गोस्वामी और सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नारियल फोड़ कर किया। पुल व सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन करने में सहूलियत होगी।