कटिहार: जिले के अलग-अलग जगहों से शराब मामले में दो महिला व दो पुरुष गिरफ्तार, भेजा जेल
शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग के द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां शराब पीने व शराब बेचने के आरोप में दो महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां मेडिकल जांच के बाद मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया।