रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में करीब 10 माह से फरार वांछित आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में करीब 10 माह से फरार वांछित आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से सोमवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध मादक पदार्थ पोस्त तस्करी मामले में संलिप्त मेहरबान सिंह निवासी लोहारिया जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है मामले का पुलिस अनुसंधान अभी जारी है।