करछना: चाका ब्लाक के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल, उपचार के लिए भेजा गया
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र चाका ब्लॉक के सामने रविवार शाम 7:30 के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक घायल हो गया। मार्ग के बगल गिरा हुआ देख स्थानी लोगों की भीड़ जुड़ गई। उपस्थित लोगों ने घायल युवक को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। हालांकि घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।