कोटपूतली: जाट वाले बालाजी धाम में 17वां विशाल मेला, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
Kotputli, Alwar | Apr 19, 2026
कोटपूतली के पनियाला स्थित श्री जाट वाले बालाजी धाम में 17वां विशाल मेला और भंडारा आयोजित हुआ। 17-18 अप्रैल को हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महंत गुरु कमल जी महाराज के सान्निध्य में आयोजन हुआ। 17 अप्रैल को रात्रि जागरण में भजन संध्या हुई।