झांसी: झांसी में दो बेटियां होने पर बुआ सास ने बहु को घर से निकाला, पीड़ित बहू ने SSP कार्यालय में दी शिकायत पत्र
Jhansi, Jhansi | May 7, 2026 झांसी में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो बेटियां होने पर बुआ सास ने अपनी बहू को घर से बाहर निकाल दिया राजगढ़ निवासी पीड़ित महिला रचना का आरोप है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और बेटा पैदा न होने की बात कहकर ताने दिए जाते थे। आखिरकार विवाद इतना बढ़ गया कि उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़ित बहू ने न्याय की गुहार लगाई