पलिया: पलिया कस्बे के समाजवादी पार्टी के नेता रिहान खान ने गरीब बेटियों की शादी में 21,21 हजार रुपए देकर की आर्थिक सहायता
पलिया विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। पलिया निवासी और समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देकर मानवीय संवेदनाओं को मजबूती दी है। उन्होंने क्षेत्र के बिशनपुर, सुमेर नगर,और कमलापुरी गांव में जरूरतमंद तीन परिवारों को 21,21हजार की सहायता राशि प्रदान की।