*सतपुली-पौड़ी मार्ग पर यात्री वाहन पर मलबा गिरने की घटना में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान*
पौड़ी। आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को थाना सतपुली से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक इनोवा यात्री वाहन के ऊपर अचानक मलबा एवं पत्थर गिर गया है। सूचना के अनुसार वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए थे।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सतपुली से सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो थैलीसैंण से दिल्ली जा रहे थे। इनमें संपत्ति देवी (68 वर्ष), दिलबर सिंह (46 वर्ष), ओजस नेगी (08 वर्ष), प्रशांत नेगी (1