गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में बनेंगे 15 नए शौचालय, नगर आयुक्त ने की समीक्षा की, टेंडर प्रक्रिया पूरी, कार्य आदेश जारी
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे गया शहर की स्वच्छता सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में गया नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर में 15 नए अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें 11 सामुदायिक शौचालय और 4 एस्पिरेशनल टॉयलेट शामिल हैं। इनमें एक पिंक टॉयलेट भी होगा। इस परियोजना पर लगभग 1.8 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि खर्च होगी।