औरैया में गोलगप्पे खाने का शौक एक महिला को भारी पड़ गया। सुबह से गोलगप्पे खाने का मन था, बाजार पहुंचीं और बड़े-बड़े गोलगप्पे छांटकर खाने लगीं। करीब 10 गोलगप्पे खाने के बाद आखिरी गोलगप्पा खाते ही उनका जबड़ा खुला का खुला रह गया। काफी कोशिश के बाद भी जबड़ा बंद नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया गया।
Girwa, Udaipur | Aug 15, 2026