चैनपुर: कल्यानीपुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस ने 47 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
चैनपुर के कल्यानीपुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस ने 47 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार को 5 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव निवासी पोतन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र श्यामबली कुमार बताया जाता है। जो गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर शराब बरामद किया गया है।