बारुन: बारुण में बिहार के मैट्रिक टॉपर को मिला सम्मान
स्थानीय बारुण नगर पंचायत स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के परिसर में बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 के मेधावियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में प्रदेश स्तर पर छठा स्थान प्राप्त करने वाले कुणाल किशोर और आठवां स्थान प्राप्त करने वाली सलोनी कुमारी सहित कई अन्य को सम्मानित किया गया।