केरसई प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को 11:00 बजे अंचल अधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यालय कर्मियों को शपथ दिलाई ।मौके पर बताया गया की 25 जनवरी को मनाए जाने वाला यह दिन को रविवार होने की वजह से गुरुवार को ही मनाया गया ।इस दौरान लोगों को अपने मतदान के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यों का शपथ दिलाया गया।