मोहनिया: शुक्लपिपरा में असामाजिक तत्वों ने गुमटी में लगाई आग, सामान जलकर हुआ राख व सूचना पर पहुंची पुलिस
Mohania, Kaimur | Mar 26, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के शुक्लपिपरा गांव के पास असामाजिक तत्वों ने एक गुमटी में आग लगा दी। इससे गुमटी के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दुकानदार को दी गई। दुकानदार ने घटनास्थल पर पहुंचकर फायरब्रिगेड और मोहनिया पुलिस को जानकारी दी।