मोहनिया: ओझवलिया गांव में गली के विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले के चार आरोपी को कुदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Mar 25, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिस मामले में दोनों पक्षों द्वारा कुदरा थाने को आवेदन देकर लिखित शिकायत किया गया था। जहां व्यवहार न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद कुदरा पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।