आरा: बामपाली के समीप हाईवे से एक ट्रक शराब हुआ जप्त, साथ में एक तस्कर गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Apr 25, 2024 गजराजगंज थाना क्षेत्र के बामपाली के समीप हाईवे पर एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। एएसपी परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताए कि बामपाली के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी पुलिस को देख एक ट्रक से दो लोग उतरकर भागने लगे पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया और ट्रक की तलाशी ली गई तो 8568 पीस शराब बरामद किया गया है।