मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में सौंफ व जीरे के भाव में आई गिरावट, 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल में बिका जीरा
Merta, Nagaur | May 30, 2024 मेड़ता कृषि मंडी में लगातार दूसरे दिन भी मसाला जिंसों में गिरावट का दौर जारी रहा। सौंफ के भावों में 2 हजार और जीरे के अधिकतम भावों में 1 हजार रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। एक दिन पहले सौंफ के अधिकतम भाव 13 हजार थे, जो अब टूटकर 11 हजार हो गए है, वहीं जीरे के अधिकतम भाव 29 हजार थे, जो अब टूटकर 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल में बिका है।