मेड़ता: मेड़ता क्षेत्र के कुरड़ाया में फार्म पौंड में डूबने से किसान की हुई मौत
Merta, Nagaur | May 28, 2024 मेड़ता क्षेत्र के कुरड़ाया गांव के एक फार्म पॉण्ड में डूबने से आज एक 45 साल के किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत में काम करके पॉण्ड में पानी पीने आया था और उसका पैर फिसल जाने से वह पानी में डूबने लग गया और उसकी मौत हो गई। मेड़ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा गया।