मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता में जीरे के भाव मे 2 हजार तक की आई गिरावट, 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल में बिका जीरा
Merta, Nagaur | May 30, 2024 प्रदेश की विशिष्ठ श्रेणी की मेड़ता कृषि उपज मंडी में सुपर-ए क्वालिटी के जीरे के भावों में भारी गिरावट आई है। एक ही दिन में जीरा 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक टूट गया है। एक दिन पहले मेड़ता मंडी में जीरे के अधिकतम भाव 31 हजार रुपए थे, जो अब लुढ़क कर 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गए है। बाजार डिमांड घट जाने की वजह से जीरे के भावों में गिरावट आ रही है।