मेड़ता: फूड सेफ्टी टीम ने मेड़ता सिटी में की कार्रवाई 2820 लीटर खाद्य तेल सीज,
खाद्य तेल के 3 और खाद्य मसालों के 3 सेंपल लिए गए
Merta, Nagaur | May 30, 2024 मेड़ता शहर में आज फूड सेफ्टी टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 2820 लीटर संदिग्ध मूंगफली और रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज करते हुए दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों से तेल व मसालों के सेंपल लिए हैं। टीम ने मूंगफली तेल का 1, रिफाइंड सोयाबीन तेल के 2 और मसालों के 3 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। सभी सेंपल की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही होगी।