रायबरेली: चकसुण्डा गांव में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही, जिंदा व्यक्ति को अभिलेखों में किया गया मृत, डीएम से की गई शिकायत
Raebareli, Raebareli | May 7, 2026
हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले,चकसुंडा गांव के निवासी संजय सिंह ने,गुरुवार को डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्हें,कागजी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया है।जबकि वह जीवित है।न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।डीएम ने चार दिनों में पीड़ित को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।