डुमरा: सीतामढ़ी में सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ, अब पूर्व सैनिकों को नहीं जाना पड़ेगा मुजफ्फरपुर-पटना
सीतामढ़ी: जिले के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को सीतामढ़ी में सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी रीची पांडेय ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रभारी सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर अमरेंद्र त्रिपाठी ने डीएम को बुके देकर उनका स्वागत किया।