दातागंज: उसावां ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया
शुक्रवार को उसावां ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक प्रमुख ममता सिंह की अध्यक्षता में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बैठक में 4 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें गांव में वाटर कूलर, ठंडे पानी के प्याऊ, सीसी खड़ंजा और इंटरलॉकिंग के कार्यों को रखा गया है।