फारबिसगंज: अनुमंडल अस्पताल में तोड़-फोड़ से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों ने किया काम का बहिष्कार
अनुमंडल अस्पताल में तोड़-फोड़ से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों एवं डाक्टरों ने काम का वहिष्कार किया। शुक्रवार को 12 बजे के करीब एसडीओ, डीएसपी, सिविल सर्जन आदि ने बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने पर बल दिया गया।