नवाबगंज: बाराबंकी में गैस संकट पर मंत्री का बड़ा बयान: 'कमी नहीं, साजिश है', भड़काने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बाराबंकी में गहराते गैस संकट के बीच खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने जिले में हो रही गैस की किल्लत को ‘साजिश’ करार दिया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है।