मरवाही: अमारु बीट में चीतल का शिकार, कार्रवाई में 2 शिकारी दबोचे गए, 2 की तलाश जारी
पेंड्रा वन परिक्षेत्र के अमारु बीट में चीतल के अवैध शिकार की घटना सामने आई है। इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार में से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। वन विभाग को अमारु बीट क्षेत्र में वन्यजीव के शिकार की गोपनीय सूचना मिली थी।